DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्थापना दिवस पर भाजयुमो नेता अजेंद्र ने युवाओं और बुजुर्गों से भेंट कर जाना छत्तीसगढ़ का हाल, अटल जी का जताया आभार

गुरुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर गुरुर क्षेत्र के भाजयुमो नेता अजेंद्र साहू ने युवाओं और बुजुर्गों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की वर्तमान दशा पर चिंतन मनन किया। वही अटल बिहारी वाजपेई जी के योगदान को याद किया गया।

जिनके प्रयास से छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य बना और पूरे 15 साल भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ ने उत्तरोत्तर विकास किया। स्थापना दिवस के अवसर पर युवा मित्रों के साथ मुलाकात कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के भोलि- भाली जनता जो कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश की गोदी में शांति पूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं वो हम सब के दिल में राज करने वाले अटल बिहारी जी की देन हैं। युवा साथियों से मुलाकात कर सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अजेंद्र साहू (सदस्य दूरसंचार सलाहकार भारत सरकार, जिलाध्यक्ष अटल सेना जिला बालोद, महामंत्री भाजयुमो मण्डल गुरुर, सन्युक्त सचिव साहू संघ युवा प्रकोस्ट छत्तीसगढ़ ने बड़े बुजुर्गों केपास भी पहुंचकर उनके अनुभव जाने।

You cannot copy content of this page