DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तौला, परखा और जाना पहले दिन का हाल- विधायक संगीता सिन्हा पहुंची खरीदी केंद्रों में

बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंचकर राज्य उत्सव के साथ साथ खरीदी सत्र के पहले दिन धान खरीदी की शुभारंभ की।

उन्होंने धान तौलकर देखा तो वही समिति प्रबंधन व किसानों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। किसानों को किसी भी तरह की समस्या ना होने की हिदायत दी गई। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। इस बार पहले से धान खरीदी शुरू की गई। 1 नवंबर राज्य उत्सव के अवसर पर धान खरीदी सोसाइटी में जारी रही। टोकन कटवा चुके किसान अपनी धान लेकर पहुंचे थे। लगभग सभी सोसाइटी में बोहनी हुई है।
धान खरीदी केंद्रों का लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा ने पूजा अर्चना कर शुरुआत की। वे प्रमुख्तः धान खरीदी केंद्र गुरुर,केंद्र मोखा, केंद्र हितेकसा पहुंची थी। इस दौरान साथ में सुमित राजपुत, ओंकार महमल्ला, नवनियुक्त सोसायटी अध्यक्ष ,प्रमुख अतिथि गण,धान बेचने आऐ किसान गण मौजूद रहे। विधायक ने किसानों को ऑनलाइन ऐप टोकन तुंहर हाथ योजना का भी लाभ उठाने की अपील की ताकि सोसाइटी में टोकन कटवाने की भीड़ से बचा जा सके।

You cannot copy content of this page