भाजपा शहर मंडल ने मनाया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस, जताया अटल जी का आभार



बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस भाजपा शहर मंडल बालोद द्वारा मनाया गया। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के चित्र पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के लिए मैं अटल जी को नमन करता हूं।
छत्तीसगढ़ विकसित हो यही कामना करता हूं। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के दो करोड़ लोगों का सपना साकार करने वाले अटल जी को मैं अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। छत्तीसगढ़ महतारी को प्रणाम करता हूं। छत्तीसगढ़ उन्नति करें इसकी कामना करता हूं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गानंद साहू, कैलाश चांडक, अमित चोपड़ा, दुष्यंत मनहर, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक, सरोज गंगबेर अंबिका यादव, सुनीता मनहर, प्रियंका श्रीवास, कल्याणी कौशिक, रेखा यादव, भोजेश्वरी साहू,
याकेश्वरी देशमुख उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page