DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भरदाकला में मातर पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

अर्जुंदा। मातर का पर्व हम सबको सामाजिक समरसता के साथ जीने का मार्ग दिखाता है।

उक्त विचार व्यक्त करते हुए मातर पर्व के मुख्य अतिथि क्रांति भूषण साहू पूर्व सरपंच एवं पूर्व जनपद सदस्य ने व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको एक साथ चलते हुए अपनी संस्कृति को बचाए रखना है ।

मातर का पर्व किसान एवं यादव समाज के बीच अटूट बंधन की तरह है जो वर्षों से चला आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी मेरिहा सरपंच ग्राम पंचायत भरदा कला ने भी संबोधित करते हुए ग्रामीणों को मातर पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपसरपंच मुरारी प्रसाद अवस्थी मिर्जा, रहमान बैग, भेष राम यादव सरपंच यादव समाज एमआर यादव, मिर्जा विशारद बैग, कृष्ण कुमार तिवारी, भूपत सिंह कलिहारी, श्यामसुंदर साहू रामेश्वर यादव स्टेट बैंक भरदा कला के शाखा प्रबंधक शर्मा भीखम प्रसाद साहू, भूपेंद्र साहू अध्यक्ष गौठान समिति प्रवीण साहू ,पार्वती विश्वकर्मा सहित ग्रामीण किसान महिलाए बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे l

You cannot copy content of this page