DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेसियों ने याद किया इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को

अर्जुंदा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही/अर्जुन्दा एवं देवरी के संयुक्त तत्वाधान में विधायक कार्यालय अर्जुन्दा में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, प्रियदर्शिनी, भारत रत्न स्व इंदिरा गांधीजी के बलिदान दिवस एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मजयंती को राट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित की गई।

साथ ही ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा के अध्यक्ष संतुराम पटेल के पिताजी स्व रतनलाल पटेल को मौन श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषादजी,ब्लाक कांग्रेस गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू,अर्जुन्दा नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, ममता निजानंद चन्द्राकर, विजयपाल बेलचंदन, केजुराम सोनबोइर, संजीव चौधरी, हरिशंकर साहू, ललित जोशी, अनिल कटहरे, अमृतानंद सिन्हा, लिखन निषाद, दिलीप देशलहरा, ललित हिरवानी, मंगल राम साहू,ख़िलानंद पाटिल, गुलशन चन्द्राकर, नोवेलदीप , चित्रांश गेन्द्रे, शेखर साहू, धन्नूराम देवदास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page