DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धनोरा में फसल कटाई का प्रयोग देखने किसान दशरथ के खेत में पहुंचे कलेक्टर

कलेक्टर को अपने बीच पाकर प्रसन्न हुए किसान, कलेक्टर ने किसान के कार्य की सराहना कर उसे प्रोत्साहित किया

गुरुर। कलेक्टर कुलदीप शर्मा गुरूर विकासखंण्ड के ग्राम मुजगहन के किसान दशरथ के खेत में पहुंचकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत फसल कटाई प्रयोग का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री शर्मा के गांव के पगडंडी मार्ग एवं खेत के मेड़ से चलकर अपने खेतों में आते देख किसान दशरथ के पुत्र गोंविंद राम काफी प्रसन्नचित हुए। इस दौरान कलेक्टर ने किसान गोविंदराम से उनके खेती-किसानी के कार्य के संबंध में जानकारी ली। गोविंदराम ने बताया कि उनके पास कुल 18 एकड़ जमीन है और यहाॅ पर 03 एकड़ का एकमुश्त प्लाट है। उन्हांेने कहा कि उसने पिछले वर्ष समुचित मात्रा में समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री की है तथा राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजना के फलस्वरूप उसे अच्छी खासी धान एवं बोनस की राशि प्राप्त हुई है। गोविंदराम ने राज्य शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सराहना भी की। कलेक्टर श्री शर्मा ने किसान गोविंदराम द्वारा किए जा रहे खेती-किसानी के कार्यों की सराहना की और उसे एक प्रगतिशील कृषक बताया।
इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित एस.डी.एम. श्री जी.डी.वाहिले एवं उप संचालक कृषि श्री एन.एल.पाण्डे से फसल कटाई प्रयोग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने मोबाइल एप्प के माध्यम से किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग के कार्यों का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने किसान के खेत के फसल का भी अवलोकन किया और इस वर्ष अच्छी फसल होने पर प्रसन्नता भी व्यक्त किया। श्री शर्मा ने किसानों को रबी के सीजन में धान के बदले अन्य फसल लगाने की भी सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने इस वर्ष राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत किसानों को पंजीयन के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए लाॅच किए गए एप्प के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के पंजीयन के लिए धान खरीदी केन्द्रों में जाने की आवश्यकता नहीं है। किसान घर बैठे अपना पंजीयन करा सकते हैं।

You cannot copy content of this page