DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में भव्य एवं गरीमामय ढंग से आयोजित होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह

सीईओ जिला पंचायत ने की तैयारियों की समीक्षा

बालोद ।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर को जिला मुख्यालय बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य एवं गरीमामय ढंग से जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने आज सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डाॅ. श्रीवास्तव ने मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों के प्रदर्शन हेतु लगाए जाने वाले प्रदर्शनी के लिए निर्धारित स्थानों के आबंटन एवं जरूरी व्यवस्थाएॅ आदि आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में एडीएम योगेन्द्र श्रीवास, डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page