DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को ‘रन फाॅर यूनिटी‘ दौड़ का होगा आयोजनकार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस की ली जाएगी शपथ

बालोद । देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद सहित सभी विकासखण्डों में ‘रन फाॅर यूनिटी‘ दौड़ का आयोजन प्रातः 08 बजे किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका बालोद रोहित साहू को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी विकासखण्डों में आयोजित होने वाले रन फाॅर यूनिटी दौड़ के लिए संबंधित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी ली जाएगी। कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी कार्यालय प्रमुखों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं।

You cannot copy content of this page