DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न आयोजनों में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए समाजसेवी बेनु राम साहू

बालोद। मूल रूप से ग्राम नर्रा के रहने वाले समाजसेवी बेनु राम साहू विगत दिनों दिवाली के दौरान बालोद क्षेत्र के विभिन्न गांव में दीपावली और मातर उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

जहां उन्होंने लोगों को एकजुटता के साथ रहने की अपील की। और आयोजकों के आयोजन की सराहना भी की। आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील उन्होंने की।

बता दें कि बेनुराम साहू समाज सेवा के क्षेत्र में आगे रहते हैं। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भी हैं। साथ ही सरकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ नर्रा के अध्यक्ष भी हैं।

रेलवे में सीनियर गुड्स गार्ड दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में तैनात है। उन्होंने ग्रामीणों को दिवाली और मातर की बधाई देते हुए एक सकारात्मक संदेश के साथ उत्सव मनाने की अपील की। प्रमुख रूप से ग्राम गोड़पाल, साल्हे टोला व हथौद के कार्यक्रम में शामिल हुए।

You cannot copy content of this page