DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समस्याओं का अंधेरा दूर कर गांव में विकास का उजियारा बिखेर रहे समाजसेवी राजेश सिन्हा

खुद के खर्चे से बनवाया यात्री प्रतीक्षालय, स्कूल में सुगम सड़क, लोकार्पण में पहुंचे संसदीय सचिव व विधायक निषाद

देवनारायण साहू ,बालोद। सिर्राभांठा गांव जिसकी इन दिनों एक अलग ही पहचान बनकर उभरी है। वह इसलिए क्योंकि इस गांव में सरकारी मदद से कम, एक समाज सेवक राजेश सिन्हा के बदौलत विकास कार्य हो रहे हैं।

यहां के ग्रामीणों को सरकार से मदद मिलने के पहले ही समाज सेवक राजेश सिन्हा का साथ मिल जाता है। और यही वजह है कि इस दीवाली में वे गांव को समस्याओं के अंधेरों से दूर कर विकास के उजाले की ओर ले आये हैं।

अपने खर्च पर उन्होंने हाल ही में यात्री प्रतीक्षालय बनाया है। स्कूल में सुगम सड़क की सौगात दी है। इन दो प्रमुख कार्यों का लोकार्पण करने के लिए स्वयं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन और विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद विगत दिनों उनके गांव पहुंचे और उनके इस प्रयास की उन्होंने काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि राजेश सिन्हा, समाज सेवा कर रहे हैं यह उनके माता-पिता द्वारा मिले संस्कारों का ही परिणाम है। जो खुद मुंबई में तो रहते हैं लेकिन उन्हें अपने गांव की चिंता रहती है।

अगर आज के समय में कोई अच्छा खासा पैसे कमा रहा है तो कभी समाज सेवा के लिए नहीं सोचता। लेकिन राजेश सिन्हा की शख्सियत अलग है। उनकी पहचान अलग है। उनका काम दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत है। जो हमेशा गांव के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। राजेश सिन्हा के रहते ग्रामीणों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत होती है। यात्री प्रतीक्षालय से सिर्राभांठा सहित हल्दी के लोगों को भी लाभ होगा। जहां बस के इंतजार में लोग खड़े रहते थे। धूप और बारिश का सामना करना पड़ता था। अब एक सुरक्षित यात्री प्रतीक्षालय होगा। स्कूल परिसर में कीचड़ नहीं होगा। बच्चे आसानी से अपने स्कूल आ जा सकेंगे। पढ़ाई में सुविधा होगी। स्कूल को नई पहचान देने के लिए नया साइन बोर्ड भी लगाया गया हैं। इसके पहले भी उन्होंने गांव के शीतला मंदिर विकास सहित गांव में सीसी रोड तक भी बनाए हैं। पहले खुद रोजी मजदूरी करने मुंबई गए थे फिर धीरे-धीरे उन्होंने काम सीखा और निर्माण ठेकेदारी में लग गए। और आज अपने साथ कई बेरोजगारों को काम दिला रहे हैं। गांव में जय हनुमान मित्र मंडल भी बनाया गया है। जिसमें युवाओं का बढ़-चढ़कर साथ रहता है। और वे गांव के विकास कार्यों में भी भूमिका निभाते हैं। राजेश सिन्हा के नेतृत्व में गांव में शोक परिवारों को 3000 से 5000 रुपए की आर्थिक मदद देने का कार्य विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद के अलावा भोज साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुंडरदेही, जनपद सदस्य वेद कुमारी ओमप्रकाश गजेंद्र, डॉ नारायण दास साहू, डोमन देशमुख, अनिल कटहरे, संजय बारले,खोमेश्वर प्रसाद दामले सरपंच हल्दी, दुर्गा प्रसाद सिन्हा हल्दी, युगल किशोर सिन्हा, शिव निषाद, आर एल यादव प्रधान पाठक पीएल साहू डीएसपी मुख्यालय रायपुर, के आर सिन्हा व्याख्याता, केके सिंहा, टी आर क्रांति, शिक्षक नरेंद्र ठाकुर, प्रधान पाठक दिनेश कुमार निषाद, श्यामलाल धनकर, नुरुल्ला खान, लालेश्वर ठाकुर, किरण देशमुख शिक्षिका मौजूद रहे । आयोजन में गांव के महिलाओं, बच्चों, बड़े बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम के दौरान गांव की समस्त महिला स्व सहायता समूह, महिला कमांडो के प्रत्येक सदस्यों को सम्मान स्वरूप टिफिन भी वितरण किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से समाजसेवी राजेश सिन्हा, अमृतानंद सिन्हा, रूप चंद जैन, यादराम सिन्हा, दानी राम सिन्हा, राम आसरा धुर्वे, ओम प्रकाश सिन्हा, नरोत्तम अंगारे, मनभा बाई, खेमराज, धनेश्वर ठाकुर, डोमेन्द्र यादव, कोमल यादव, अशोक धनकर, खिलावन सिन्हा, बलराम सिन्हा, देवी साहू सहित जय हनुमान मित्र मंडल के समस्त सदस्यों का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page