DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम घीना के गौठान में गोवर्धन पूजा, गौमाता को खिलाई खिचड़ी

बालोद।ग्राम घीना वृंदावन गौठान में गोवर्धन त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। गोवर्धन पुजा की गई। उसके बाद गाय की पुजा कर सोहाई बांधकर खिचड़ी खिलाई ।

गौ माता स्वसहायता समुह की महिलाओं ने गौ पूजा की इस अवसर पर दूध, दही खा के माखन चोर कहायो…………
नन्द बाबा के नो लाख गईया……वृंदावन के कुंज गलियन में सखियन शोर मचाये…….जय जय सीताराम …..जैसे गीतों से गौठान में खुशी का माहौल रहा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच बिंदु तारम, नरेन्द्र निषाद, अंकालु भुआर्य, खिलु तारम, रामसुख अलापुरिया, राज कुमार तारम,सहित बड़ी सख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।उक्त जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page