Thu. Sep 19th, 2024

संस्कृति के संरक्षण के लिए हुआ सुआ महोत्सव का आयोजन , मुख्य अतिथि बोले- सुआ नृत्य में झलकता है संस्कृति का सौंदर्य

बालोद। नया बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में भावना फाउंडेशन के तत्वाधान में सुआ महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें हर वर्ग के बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने सुआ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस महोत्सव में विशेष रुप से बड़गांव और भेड़िया नवागांव के छात्राओं की टीम ने भी प्रस्तुति दी।

भावना फाउंडेशन के सदस्य यानेंद्र ने बांसुरी वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी। सभी प्रतिभागियों और छात्राओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो व सभी सुआ प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अरुण साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुआ नृत्य में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का सौंदर्य झलकता है। उनके नृत्य और गीतों में मधुरता होती है। जो हमें अन्य गानों या गीतों में देखने को नहीं मिलता। आज की पीढ़ी को इस संस्कृति के साथ चलना चाहिए। फूहड़ता से दूर रहते हुए हमें हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अपनाना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन में फाउंडेशन के प्रमुख दीपक थवानी ने सेवा कार्य में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील की। साथ ही सुवा को बढ़ावा देने प्रयास सब को मिल कर करना हैं और छत्तीसगढ़ की संस्कृती को बढ़ाने की बात कही।

फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों को जिन्होंने कोविड-19 काल में निः स्वार्थ भाव से काम किया था उनको भी इस मंच से सम्मानित किया गया। अतिथि के रूप में अरुण साहू, चमेली साहू, धनेश्वरी ठाकुर, दीप्ति विनोद शर्मा, जितेंद्र गजेंद्र, केशल साहू, अजय यादव, राजेन्द्र देशमुख, पूर्णानन्द साहू मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन गायत्री साहू, जयकांत पटेल ने किया व आभार प्रदर्शन कादम्बिनी यादव ने किया।

सुआ महोत्सव में छत्तीसगढ़िया परिधान में पहुंची महिलाएं

प्रमुख रूप से सुवा प्रस्तुत करने वालो में कादम्बिनी यादव, गायत्री साहू, सीमा देशमुख, नीलम रावटे संगीता बोरकर ,पवन रेखा कौशल, कमला वर्मा, तुलसी डोंगरे, वार्ड 16 पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा,चमेली धनेश साहू वार्ड 14 पार्षद, धनेश्वरी ठाकुर वार्ड 15 पार्षद, गुनिता साहू, हर्षा देवांगन, ममता यारदा, भारती सहारे, योगिता बाली, सुरेखा पुरेंद्र, यूरेका गंजीर , गायत्री साहू, चंद्र हरदेल, अनीता साहू , ममता, पूर्वी टाटिया, राशि देवांगन,
इस महोत्सव में विनोद शर्मा का विशेष सहयोग रहा | सुआ नृत्य प्रस्तुत करने वाले बड़गांव के छात्राओं में प्रमुख रूप से डिंपल साहू, सरला नायक, भावना ठाकुर, साक्षी राजपूत, भूमिका सहारे, भूमिका भूआर्य, दिलेश्वरी पटेल, खेमलता पटेल, वंदना टेमरे, खोमिन देशलहरे,ममता कुलदीप, भेड़िया नवागांव की छात्राओं में डिलेश्वरी, ममता, ईशा, अंबिका, गुंजा, प्रीती, लोमेश्वरी, खेमलता, खेमिन, बच्चो में अंशिका देशमुख, वेदना, आन्या शर्मा शामिल रहे। फाउंडेशन के सदस्य
दीपक थवानी, कादम्बिनी लोकेश पारकर यादव, गायत्री पूर्णानंद साहू ,चंद्रशेखर तिवारी, चिराग धंधुकिया अभनपुर से गुनिता साहू कार्यक्रम में मौजूद रहे।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page