DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संजारी बालोद विधानसभा स्तरीय बैठक गुरूर में हुआ संपन्न, क्षेत्र के कई युवाओं ने किया भाजपा में प्रवेश

बालोद/गुरूर। विधानसभा संजारी बालोद स्तरीय भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल गुरूर मे आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल तथा कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद मोहन मंडावी के जनप्रिय कार्यकाल को देखकर गुरुर युवा मोर्चा मंडल के युवा साथियों ने सांसद मोहन मंडावी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी मे अपनी सदस्यता ग्रहण किए ।भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति और कार्यशैली से खुश होकर भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरुर के युवा साथियों ने आज भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार , संजारी बालोद विधानसभा के प्रभारी प्रीतेश गांधी, संजारी बालोद के पूर्व विधायक प्रीतम साहू गुरुर मंडल के मंडल अध्यक्ष कौशल साहू , गुरुर मंडल के प्रभारी किशोरी साहू, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य पीपरे, युवा मोर्चा मंडल गुरुर के अध्यक्ष मनीष साहू की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल गुरुर के महामंत्री युवा नेता अजेंद्र साहू के अगुवाई मे राजेंद्र साहू बोहारडीह, प्रमोद सिन्हा बोरतरा, सतीश कुमार यदु , विकास साहू बोरतरा के सभी साथियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये जाने पर उन सभी साथियों को ढेर सारी बधाई दी l

You cannot copy content of this page