DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इनकी भी दीवाली अच्छी हो- झुग्गी बस्ती में जाकर हिंदसेना ने बच्चों को बांटे कपड़े, कहा- हैप्पी दिवाली

बालोद। झुग्गी बस्ती में गरीबों के घरों के बच्चों के होठों पर मुस्कान लाने के लिए समाज सेवी संगठन हिंद सेना ने अनूठी पहल की। दिवाली के 2 दिन पहले से ही हिंदसेना की टीम जवाहर पारा के निचली बस्ती में पहुंची। जहां पर अधिकतर गरीब परिवार के लोग गुजर-बसर करते हैं। जिनके लिए दो वक्त की रोटी भी बड़ी नसीबो से मिलती है। ऐसे परिवारों के बच्चों के बीच हिंद सेना ने दिवाली के तोहफे देते हुए उनके बच्चों को कपड़े भेंट किए। नए कपड़े पाकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने खुशियां बयान की तो वहीं बच्चों के पालकों ने हिंद सेना का आभार जताया। इस पहल से हिंद सेना ने समाज को एक सार्थक संदेश दिया कि हम सब मिलकर हर वर्ग की दीवाली अच्छी बना सकते हैं। बच्चों को नए कपड़े भेंटकर सभी ने हैप्पी दिवाली कहा। खास तौर से उच्च वर्ग के लोगों से भी अपील की गई कि हम कई मर्तबा फिजूलखर्ची कर देते हैं। उन पैसों को यदि हम ऐसे गरीब बच्चों व परिवारों में खर्च करें तो सबकी दीवाली इसी तरह अच्छी हो सकती है। हमारी एक छोटी सी कोशिश से हम ऐसे परिवारों का भला और अच्छा कर सकते हैं। दीपावली पर्व के पहले हिन्द सेना की टीम ने उक्त बस्ती में जाकर बच्चों को कपड़े दिए। जिसमें प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी, युवा जिलाध्यक्ष प्रमोद सारडा,जिला संगठन मंत्री वशिष्ट कुमार, नगर अध्यक्ष फैज अली,नगर उपाध्यक्ष सोहन यादव,नगर महामंत्री प्रमोद कुमार,महामंत्री नावेद खान,अरमान,रोहित,नन्हा आदि हिन्द सैनिक मौजूद थे।

You cannot copy content of this page