DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नव नियुक्त युकां जिलाध्यक्ष प्रशांत का जिले भर में स्वागत के साथ मना जन्मदिन

बालोद/ दल्लीराजहरा| युवा कांग्रेस के चुनाव की घोषणा होते ही जहा एक ओर प्रशांत बोकडे के विजयी होने पर उनके समर्थको मे उत्साह का माहौल था, वही कल उनके जन्मदिन और प्रथम आगमन को लेकर जिले भर में युवा कांग्रेस के साथियो ने धूमधाम से आतिशबाजी कर उनका स्वागत ओर जन्मदिन मनाया. सुबह से ही जिले भर के समर्थको ने फ्लेक्स लगा कर ख़ुशी जाहिर की. सुबह से वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अपने दौरे पर थे. युवा कांग्रेस के साथी अपने पुराने अध्यक्ष को पुनः अध्यक्ष के रूप में देख बहुत खुश हुए. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा युवा साथी ही उनकी ताकत है और आगामी चुनाव में युवा कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी.

You cannot copy content of this page