DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गन्ना उत्पादक किसान संघ का धरना प्रदर्शन स्थगित

बालोद। जिला गन्ना उत्पादक किसान संघ जिला के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा व शक्कर कारखाना करकाभाट बालोद के एम.डी. राजेन्द्र सिंह राठिया से भी मुलाकत कर चर्चा की। संघ के संरक्षक छगन देशमुख एवं अध्यक्ष डा. तेजराम साहू ने बताया कि सन् 2020-21 का बोनस गन्ना की अंतर राशि 14.25 पैसे तथा सन् 2021-22 का अंतर राशि 80 रूपये 17 अक्टूबर 2022 तक यदि गन्ना किसानों को नही मिलता तो 20 अक्टूबर -2022 को जिला गन्ना उत्पादक किसान संघ जिला बालोद द्वारा धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम करने की चेतावनी दी गई थी। कलेक्टर एवं कारखाना के एम.डी राठिया द्वारा बताया गया कि 17 अक्टूबर को छ.ग सरकार की केबिनेट बैठक में गन्ना किसानों की दोनो वर्ष की अंतर राशि जल्द से जल्द जारी करने का निर्णय लिया गया है और बहुत जल्दी किसानों को पैसा मिल जायेगा। इसलिये 20 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम का निर्णय लिया गया था, उसे स्थागित किया गया। छ.ग. शासन एवं कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं एम.डी. राठिया को धन्यवाद दिया गया तथा कलेक्टर से अनुरोध भी किया गया कि 10-15 दिनों के अंदर गन्ना किसानों के खाते में पैसा आ जाये तो गन्ना किसानों का परेशानी दूर हो जाए। कलेक्टर कुलदीप शर्मा से चर्चा करने हेतू जिला गन्ना उत्पादक किसान संघ के संरक्षक छगन देशमुख संघ के जिला अध्यक्ष डा. तेजराम साहू उपाध्यक्ष कृष्णा साहू जिला संघ के सचिव रोहित देशमुख बालोद ब्लाक के अध्यक्ष मनोहर सिन्हा त्रिलोकी साहू, देवव्रत साहू, सांवतराम साहू, उमेश साहू, हीरा ठाकुर, गौरव महेश्वरी, खुमुराम ठाकुर आदि किसान उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page