DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिवाली में बालोद का यातायात कंट्रोल करने विभाग ने जारी किया नक्शा, देखिए कहां किस तरह से चलना है आपको?

बालोद। दिवाली से पहले सजने वाले बाजार से लोगों को आवागमन में बाधा ना पहुंचे। इसके लिए पहले से यातायात विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। बैठक लेकर योजना बना ली गई है। तो वहीं एक रूट चार्ट नक्शा भी तैयार किया गया है। यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने लोगों को इस नक्शे का पालन करते हुए आवागमन करने की अपील की है। ताकि आवागमन बाधित ना हो। भीड़भाड़ की परेशानी से बचा जा सके। खासतौर से भारी वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में विगत दिनों एक बैठक भी आयोजित की गई थी। आम नागरिकों से भी निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्किंग करने एवं व्यापारियों से अपने दुकानों के सामने अनाधिकृत रूप से सामान लगाकर व्यवसाय नहीं करने की अपील भी किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रतीक चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगड़े, तहसीलदार बालोद परमेश्वर मंडावी, यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी एवं थाना प्रभारी बालोद नवीन बोरकर के उपस्थिति में अगामी दिपावली पर्व को देखते 20 से 26 अक्टूबर तक के मद्देनजर बालोद शहर में यातायात व्यवस्था/बाजार व्यवस्था के विषय पर स्थान यातायात कार्यालय बालोद के सामने व्यापारी संघ/ट्रक/बस/टैक्सी यूनियन संघ के अध्यक्ष, वाहन चालको एवं परिचालकों का बैठक ली गई।

इस दौरान 20 से 26 अक्टूबर तक बालोद शहर के व्यस्त मार्ग जैसे घड़ी चौक से सदर बाजार, बुधवारी बाजार एवं मधुचौक में मालवाहक वाहनों के प्रवेश को समय प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक निषेध किया गया है। तथा शहर के 06 स्थानों सी मार्ट, सरदार पटेल मैदान, न्यायालय परिसर के सामने, महावीर स्कूल, बाल मंदिर स्कूल, कन्या शाला स्कूल में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंंग के रूप में चिन्हांकित किया गया है। इस बैठक के दौरान व्यापारियों को 20 अक्टूबर से रात्रि 10.00 बजे के बाद एवं प्रातः 09.00 बजे के पूर्व तक सदर बाजार क्षेत्र में मालवाहक वाहनो से समानो के लोडिंग अनलोडिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि अपने दुकानों के सामने चारपहिया वाहनों की पार्किंग न करने दे एवं दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगावे। साथ ही एक कैमरा का फोकस रोड़ की ओर रखें ताकि किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होने की स्थिति में सहयोग मिल सकें। जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही अपने वाहनों की पार्किंग किया जाए एवं व्यपारियों/दुकानदारो के द्वारा अपने दुकानो, व्यवसाय के सामने अनाधिकृत रूप से सामान फैलाकर व्यवसाय नहीं करें। व्यापारियों/दुकानदारो को अपने दुकानो के सामने पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह रखने की हिदायत दी गई। बैठक में बालोद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजू भाई पटेल, सचिव संजोग टावरी कोषाध्यक्ष सुनील रतन बोहरा, संरक्षक दीपचंद जैन, हरीश सांखला एवं सदस्य गण विक्रम लालवानी धीरज पटेल ट्रक परिवहन संघ के अध्यक्ष राजा चौहान एवं व्यापारीगण उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page