DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर के बच्चों ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पुरस्कार

बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगन्नाथपुर ने संभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव में विभिन्न पुरस्कार जीते हैं। उक्त महोत्सव,बौद्धिक प्रतियोगिता मूंसरा जिला राजनांदगांव में हुआ था। जिसमें कुमारी आकांक्षा यादव (निबंध), लावण्या (एकल भजन) ,भावनी पटेल (शास्त्रीय नृत्य), होसिका (एकल अभिनय ), भावेश (एकल अभिनय) ने प्रथम स्थान, जतिन साहू (चित्रकला) द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रांतीय महोत्सव बिलासपुर के लिए चयनित हुए।
सभी विजेता बच्चों को प्रधानाचार्य एवं समस्त आचार्य/ दीदी तथा सिद्धि विनायक शिक्षण समिति के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page