DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुनी व भरदा में हुआ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन

गुरुर। ग्राम अर्जुनी और भरदा में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन हुआ। जो पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा के मुख्यातिथ्य व जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू के अध्यक्षता में हुआ।
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के इस आयोजन अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में युवा मितान क्लब के विधानसभा नोडल किशोर साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी, जनपद सभापति पालसिंह भुआर्य, पूर्व जनपद सदस्य ममता सिहारे, अर्जुनी सरपंच यशवंत पुरी गोस्वामी, बृजभूषण औन्धिया सहित राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यगण और भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सरपंच यशवंत पुरी गोस्वामी ने सरकार की इस योजना की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेलकूद से बच्चों में जो मोबाइल गेम की लत बनी है वह दूर होगा। आज की पीढ़ी हमारे पुराने खेलो और सभ्यताओं की ओर आकर्षित होगी। लोगों में इस आयोजन से काफी उत्साह देखा जा रहा है। अतिथियों ने भी उद्घाटन कर खेलों का आनंद लिया और ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा भाग लेने की अपील की। तो वहीं इस सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों ने सरपंच व राजीव युवा मितान क्लब का आभार जताया।।

You cannot copy content of this page