DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिन्दू- मुस्लिम, भाई-भाई- कुसुमकसा में जुलूस में शामिल हुए जनपद सदस्य संजय बैस, गले लगा कर दी मुबारकबाद

दल्लीराजहरा। ईद मिलाद उन नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस में जनपद सदस्य संजय बैस शामिल होकर सभी मुस्लिम समाज के लोगो को बधाई दिए और जुलूस में शामिल सभी लोगो को शरबत वितरण जनपद सदस्य संजय बैस ने वितरण किया। मुस्लिम समाज के सदर वहीद खान ने कहा संजय बैस हमारे जनपद सदस्य हमेशा समाज का सहयोग करते हैं। हम सभी मुस्लिम समाज के लोग आभार व्यक्त करते है। संजय बैस ने कहा ईद मिलाद उन नबी के मुबारक अवसर पर आप सभी को बधाई देता हूं। यह पर्व आपसी भाई चारा और प्रेम के साथ मना रहे है। ये हिंदू मुस्लिम एकता का परिचायक है। शरबत वितरण के कार्यक्रम में दीपक यादव उपसरपंच, नितिन जैन, पुष्पजीत बैस, तिलोक कोठारी, गज्जू गोपाल साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page