DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व शिक्षक दिवस पर चारामा में सम्मानित हुए विवेक धुर्वे

बालोद। विश्व शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन एनटीसीएफ (नॉवेल टीचर क्रिएटिव फाउंडेशन) के माध्यम से चारामा, जिला कांकेर में हुआ। जिसमें बालोद जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सांकरा ज में पदस्थव्याख्याता विवेक धुर्वे भी सम्मानित हुए।

विश्व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उपाध्यक्ष विधानसभा एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर मनोज सिंह मंडावी के करकमलों के द्वारा वे सम्मानित हुए।

चारामा जिला कांकेर में उक्त आयोजन 9 अक्टूबर को हुआ। जहां शिक्षको का सम्मान समारोह राज्य स्तरीय शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण का आयोजन किया गया था। जिसमें राज्य के उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षको का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करते हुए अरूण कुमार साहू अध्यक्ष एनटीसीएफ ने कहा आज विश्व शिक्षक दिवस के दिन छतीसगढ़ राज्य के सभी उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षको को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आज इस मंच से सम्मानित करते हुए बहुत हर्ष हो रहा है। राज्य स्तरीय शिक्षक सृजन सम्मान पुरस्कार 2022 हेतु चयनित ऐसे शिक्षकवृंद जिन्हें
उपाध्यक्ष विधानसभा एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर मनोज सिंह मंडावी द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंट किया। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाली सभी शिक्षकों को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज मंडावी (उपाध्यक्ष विधानसभा एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर) ,विशिष्ट अतिथि
हेमंत ध्रुव (अध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर), नरेंद्र यादव (सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़), प्यारे लाल देवांगन (अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा) हेम नारायण गजबल्ला,( उपाध्यक्ष, जिला पंचायत कांकेर) नवल मीना मंडावी ( सदस्य, जिला पंचायत कांकेर), भुवन जैन जिला शिक्षा अधिकारी, कांकेर), अरुण कुमार साहू अध्यक्ष एनटीसीएफ छत्तीसगढ़ मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page