DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा छत्तीसगढ़ ओलंपिक का हुआ आगाज,14 खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी

अर्जुन्दा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक की शुरुआत कर दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के हर जिले एवं ब्लाक में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा यह खेल कराया जा रहा है। जिसमें शनिवार को संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद गृहनगर अर्जुंदा में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित खेल समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए।


जिसमें 14 पारंपरिक खेलों की प्रतिस्पर्धा शुरू हुई है। गांव से प्रदेश स्तर तक गिल्ली, डंडा, कंचे भंवरा, कंचे , रस्साकशी ,कबड्डी जैसे खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। छत्तीसगढ़ पारंपरिक खेलों को विशेष महत्व दिया गया है। संसदीय सचिव ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक के तहत खेल प्रतिस्पर्धा ब्लॉक से लेकर जिला तक एवं अंतिम में राज्यस्तर तक हमारे खिलाड़ी पहुचेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page