DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या कॉलेज बालोद में हुआ सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता

बालोद। शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बालोद में “सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता – 2022-23” प्राचार्य डॉ. श्रद्धा चंद्राकर के मार्गदर्शन में हुआ। |

इस प्रतियोगिता में भारत एवं छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान ,सामान्य हिंदी ,अंग्रेजी ,गणित एवं तर्क परीक्षण संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. प्रथम /द्वितीय /तृतीय वर्ष के छात्राओं ने अधिक संख्या में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं प्रथम 20 प्रतिभागियों को वार्षिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अगले स्तर के लिए चयन किया गया। इस प्रतियोगिता का निरीक्षण शास. घनश्याम सिंह गुप्त पीजी महाविद्यालय,बालोद के सहायक प्राध्यापक डी.आर.बैद्य के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक कलेंद्री रावटे , तरूण कुमार , धीवराज भोयर, संतोष कुमार राना, अमित कुमार सिंह, दीपाली, अतिथि व्याख्याता अंजली सिंह, टेमन कुमार, तनुजा सार्वा , हेमलता, लैब टेक्नीशियन यशवंत देशमुख, रूपेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page