DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शरद पुर्णिमा पर अचौद में आज पद्मश्री डॉ तीजन बाई का सम्मान,रात्रिकालीन में भव्य डी जे रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा

बालोद। शरद पुर्णिमा गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम अचौद में नवीन युवा मित्र समिति एवं समस्त ग्रामवासी के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के मशहूर पंडवानी गायिका एवं पद्मभूषण,पद्मविभूषण,पद्मश्री डॉ तीजन बाई को सम्मानित की जाएगी । इसके साथ साथ गाँव के वृद्धजन माताओं का भी सम्मान किया जाएगा एवं दिया के अंजोर फागगीत लोककला पेंड्री(गुंडरदेही) का भी आयोजन शाम 5 बजे किया जावेगा| नवीन युवा मित्र समिति के सदस्य भोला राम साहू ने बताया की प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे ग्राम अचौद मे शरद पुर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य डी जे डांस प्रतियोगिता 7 बजे से रात्रिकालीन में रखा गया है। इसके साथ ही गाँव के सभी वृद्ध माताओं का सम्मान समारोह रखा गया है । इस कार्यक्रम मे उद्घोषक के रूप मे आवाज के जादूगर कहे जाने वाले विष्णु अग्रवाल महमरा मंच का संचालन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे सुचित्रा हेमंत साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, पुष्पेंद्र चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत बालोद, दीपक साहू सदस्य जनपद पंचायत गुंडरदेही उत्तरा चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत अचौद ,रामेश्वर चंद्राकर, सरपंच ग्राम पंचायत हेमंत, हेमंत यदु उपसरपंच ग्राम पंचायत अचौद ,प्राण साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति अचौद बुधारू राम साहू सेवानिवृत्त लिपिक ग्राम अचौद उपस्थित रहेंगे |

You cannot copy content of this page