DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मीडिया से रूबरू- नए कलेक्टर ने कहा बालोद का और बेहतर विकास करेंगे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सुपोषण और सड़क पर देंगे ध्यान

बालोद। नए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को मीडिया से रूबरू हुए। संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बालोद जिले को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि उनका फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सुपोषण और बालोद जिले की सड़कों पर रहेगा। इन सभी क्षेत्र में वे ध्यान देंगे। जो भी सड़क निर्माण कार्य चल रहे हैं उनमें गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। आते ही इस पर जुट गए हैं। और उन्होंने जहां निर्माण चल रहे वहां जाकर देखा भी है। कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के स्पष्ट निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसियों को भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो भी कलेक्टर पदस्थ रहे हैं उनके द्वारा जो बेहतर कार्य किया गया है उन्हें जारी रखते हुए बालोद जिले का और बेहतर से बेहतर विकास किया जाएगा। समय-समय पर मीडिया से फीडबैक भी लिया जाएगा। जनदर्शन जिस सिस्टम से चल रहा है वहां आगे भी जारी रहेगा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधारने का पूरा प्रयास होगा। नेशनल हाईवे का जो कार्य चल रहा है उसकी समय सीमा अगस्त 2023 तक है। जिसे समय पर पूरा करने कहा गया है। तो वही निर्माण एजेंसियों को कहा गया है कि रोड का एक हिस्सा बनाकर चले ताकि दूसरे हिस्से में काम चालू हो तो आवागमन बाधित ना हो। राइस मिल से प्रदूषण के मुद्दे को लेकर कहा कि इस पर भी जांच करवाएंगे। तो वहीं सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों के संबंध में कहा कि शासन द्वारा रोका छेका अभियान चलता है। पशु मालिकों को भी हिदायत दी जाएगी कि वह अपने पशुओं को खुले में ना छोड़े। वरना जुर्माना लगाया जाएगा। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को लेकर भी कहा कि राज्य शासन या खनिज न्यास निधि के जरिए नियुक्ति का प्रयास किया जाएगा। स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी है, इस पर ध्यान दिया जाएगा।

अधिकारी दफ्तर छोड़कर कहां जा रहे हैं इसका भी होगा हिसाब

मीडिया के जरिए कुछ विभागों की शिकायत भी सामने आई। कहा गया कि कई अधिकारी ऑफिस आते हैं फिर कहीं निरीक्षण के नाम पर गायब हो जाते हैं। इसका कोई हिसाब नहीं होता है। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि अब से नई व्यवस्था लागू करेंगे। हर विभाग में एक रजिस्टर होगा। जिसमें अधिकारी बकायदा एंट्री करेंगे कि वह कहां निरीक्षण या बैठक आदि में जा रहे हैं। इसमें यदि वह गड़बड़ी करते हैं तो कार्रवाई होगी।

तांदुला डैम में बोटिंग को नए सिरे से शुरू करने की योजना भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं खुद मौके पर जाकर देखा हूं। तांदुला क्षेत्र को अच्छा डिवेलप किया जा सकता है। पर्यावरण पार्क अब तक शुरू न होने पर वन विभाग को रिपोर्ट मांगने की बात कही। अवैध प्लाटिंग को लेकर भी कार्रवाई के संकेत दिए। दल्ली बालोद रोड पर भारी वाहनों से बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर कहा कि पुलिस अधीक्षक और जिला परिवहन अधिकारी से इस संबंध में चर्चा कर रास्ता निकालेंगे। सभी समन्वय बनाकर काम करेंगे। बालोद को और बेहतर विकास की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।

You cannot copy content of this page