ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह का जागरूकता अभियान बिहार पहुंचा, पैतृक गांव कुरुर में बच्चों के बीच चला रहे स्वच्छता अभियान



बालोद। स्वच्छ गांव, स्वस्थ देश के उद्देश्य के साथ जिले के ग्रीन कमांडो वीरेन्द्र सिंह ने गांधी जयंती के अवसर बिहार प्रदेश के रोहतास जिले के कुरूर गांव के
बच्चों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाया। हाथ धुलाई, ड्राइंग पेंटिग्स , गांव में छोटे छोटे बच्चो के साथ रैली निकालकर और अपने घर के आसपास साफ सफाई करने के साथ साथ दूसरे लोगों को भी सफाई के जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इन्होंने बच्चों को पेड़ पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया। वीरेन्द्र कमांडो दल्ली, कच्चे क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच जाकर पर्यावरण संरक्षण और पेड़ पौधे, जंगली जानवरों को बचाने के लिए प्रेरित करते हैं, वे इन दिनों बिहार गये हैं। जहां अपने पैतृक गांव कुरूर में बच्चे और ग्रामीण के साथ सफाई, पर्यावरण, वन संरक्षण, वृक्षारोपण के लिए कार्य करने प्रेरित कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page