DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में टेकापार से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो ग्राम यात्रा

बालोद। महात्मा गांधी के जयंती पर रवि प्रकाश यादव जिला समन्वयक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला बालोद के नेतृत्व में ” भारत जोड़ो ग्राम यात्रा” की शुरुआत ग्राम टेकापार से किया गया। सर्व प्रथम गांधी जी के तेल्य चित्र में माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत किया गया। ग्राम पंचायत के सदस्य आम नागरिक और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो ग्राम यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे को सामने रखकर गांव में गली गली भ्रमण कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रवि प्रकाश यादव जिला समन्वयक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक बली राम यादव, पंच रमेश उईके, पंच दीपक साहू, नंदा नेताम, जमील बक्स‌‌‌, देवेन्द्र साहू, हिमाचल निषाद, बंधु साहू, सेवादल उदय राम आरेंद्र, मोतीलाल चुरेंद्र, चेतन उर्वशा, बाला राम साहू, लवन यादव, खिलेश्वरी सोनकर, रंजन रात्रे, प्रमोद यादव, रुपेश सोनकर, प्रजापति, कृपा राम साहू, उमेश सोरी मौजूद रहे।

150 दिन चलेगी ये यात्रा

गांधी जयंती से जिले में 150 दिन की भारत जोड़ो ग्राम यात्रा का शुभारंभ किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी 3570 किलोमीटर की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो पद यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के निर्देशानुसार संगठन के साथी अपने- अपने जिले में 150 दिन की भारत जोड़ो ग्राम पदयात्रा का आयोजन कर राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

You cannot copy content of this page