DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा ने किया सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिवस में किसानों का सम्मान

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर शहर मंडल बालोद के वार्ड 20 पाररास के किसानों रोहिदास हलबा परवु राम साहू, गौकरण साहू, बेनीराम साहू, राम सिंह साहू का सम्मान पुष्पमाला श्रीफल किसानी गमछा से किया गया। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष केसी पवार, जिला मंत्री द्वय संजय दुबे, शरद ठाकुर, रिंकू शर्मा, दुर्जन साहू, भाजपा शहर मंडल महामंत्री संतोष कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष गिरीजेश गुप्ता, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक संदीप सिन्हा, अल्पसंख्यक मोर्चा मीडिया प्रभारी प्रदेश अबरार सिद्दीकी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page