DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भन्डेरा स्कूल की कैशरीन बेग को मिला स्काउटिंग के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ गाईडर का अवार्ड, राज्यपाल से हुई सम्मानित

बालोद। भन्डेरा हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षिका कैशरीन बेग को
स्काउटिंग क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ गाईडर का अवार्ड मिला है। जो रेंजर लीडर भी हैं। उन्हें ये अलंकरण अवार्ड राज्यपाल अनुसुइया उइके से प्राप्त हुआ।

दरअसल में भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरुस्कार का आयोजन 28 सितंबर को राजदरबार राजभवन में किया गया था।राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके की उपस्थिति में अलंकरण सम्मान दिया गया।

इस अवसर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ की संरक्षक राज्यपाल, अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर,कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल राज्य सचिव कैलाश सोनी, संचालक मंडल की उपस्थिति में अलंकरण समारोह प्रारंभ हुआ।

ने स्काउटिंग की क्षेत्र सर्वश्रेष्ठ गाईडर का अवार्ड कैशरीन बेग रेंजर लीडर शा हाई स्कूल भण्डेरा डौंडीलोहारा बालोद को दिय। यह अवार्ड स्काउटिंग से जुड़कर विभिन्न ज्वलंत मुद्दो पर
जागरूकता,निवारण,प्रशिक्षण,
पिछले वर्ष कोरोना वॉरियर् के रूप में राज्यपाल द्वारा धन्यवाद बैज प्रदान किया गया। इनकी टीम के द्वारा बहुत से काम किये गए। स्वयं के व्यय पर मास्क, सेनिटाइजर, वैक्सीन हेतु जागरूकता,प्लास्टिक टाइड टर्नर,संकल्प प्रोजेक्ट,उड़ान प्रोजेक्ट,यातायात सुरक्षा अभियान,स्वच्छता,समय- समय पर स्काउटिंग गतिविधियों में भाग लेना इनके टीम की उपलब्धि रही है। तो वहीं एक और बड़ी उपलब्धि जिले से एक रेंजर कु अंबे को सर्वश्रेष्ठ रेंजर का अवार्ड प्राप्त हुआ है। कुल 21 बच्चे राज्यपाल अवॉर्डी हो गए हैं। इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ गाइडर का अवार्ड दिया गया। स्काउटिंग की टीम, विकासखंड ,जिला ,राज्य स्तर,राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों को कराना,
अपनी सहभागिता देना,चाहे वह ऑनलाइन कोर्स,शिविर संचालन,वर्ष भर चल रहे प्रतियोगिताओं में टीम के बच्चे भाग भी लिए है, स्काउटिंग के द्वारा बच्चो में देशभक्ति की भावना,सुनागरिक ,अनुशासन,
व्यक्तित्व का विकास,हस्तकुशल का विकास भी हुआ। स्काउटिंग की गुरुमाता डॉ करुणा मसीह एसओसी,सरिता पांडे एस टी सी के आशीर्वाद, राज्य संयुक्त सचिव सीमा साहू सहयोग ,जिला आयुक्तगिरीश चंद्राकर, अध्यक्ष सुभाष पुस्तकर,जिला सचिव अरविंद सोनी, डीटीसी भुवन लाल सिंहा,डीओसी विश्वकर्मा,प्रेमलता चंद्राकर
, समस्त विकासखंड सचिव ,स्काटर्स गाइडर्स,स्कूल के प्राचार्य मोहन लाल शिवने नंदा सोनी,रेंजर्स, गाइड्स ,राज्य के स्काउटर्स , गाइडर्स,स्कूल के समस्त स्टाफ द्वारा उपलब्धि पर हर्ष जताते बधाई दी गई।

You cannot copy content of this page