DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोसागोंदी में हुआ राजीव युवा मितान क्लब द्वारा खेलकूद का आयोजन,पहुंची विधायक, साहू समाज के लिए टिन शेड चेकर का भी हुआ भूमिपूजन

गुरूर। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ग्राम कोसागोंदी पहुंची। जहां पर राजीव युवा मितान क्लब द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

साथ ही गांव में साहू समाज के टिन शेड चेकर का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ जुटी।

खासतौर से नारी शक्ति की भीड़ देख विधायक ने महिलाओं की तारीफ की। तो वही खेलकूद में विजेता खिलाड़ियों को उन्होंने पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं शासन की राजीव मितान क्लब योजना को सराहते हुए युवाओं के नेतृत्व क्षमता विकास की बात कही। इस दौरान प्रमुख रुप से ब्लॉक अध्यक्ष तामेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य केदार देवांगन, टोमन साहू, राजकुमार साहू, संयुक्त महामंत्री सुमित राजपूत,यानेश साहू, चोवाराम, व्यास नारायण, हरी राम साहू, भंवर लाल साहू, लूप्रभा साहू, लक्ष्मी साहू, जयंत लाल, भंवर लाल साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page