DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परसोदा में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय विशेष शिविर गोद ग्राम परसोदा (झलमला) में किया गया।

जिसमे बालोद महाविद्यालय के एनएसएस के 95 स्वयंसेवक को ने अपना योगदान दिया। इस शिविर में स्वयंसेवकों के द्वारा गांव में पोषण महा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीण जनों को संतुलित आहार लेने एवं कुपोषण दूर करने हेतु ताजा एवं प्रोटीन युक्त फल, सब्जियां खाने के लिए जागरूक किया गया । इस शिविर में कार्यक्रम प्रभारी प्रो.जे.आर. नायक ने ग्रामीणों को 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चल रहे पोषण महा अभियान के तहत स्वच्छता एवं संतुलित आहार ग्रहण करने की बात कही एवं अपने चारों तरफ साफ सफाई रखने को कहा। महाविद्यालय की गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. दीपाली राव ने रैली के दौरान ग्रामीणों को इकट्ठा कर सुपोषण पहाड़ा का गान करवाया और कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मानसिकता का आधार है। अंत में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम कला मंच ग्राम परसदा में किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पोषण महा अभियान के संबंध में नाटक एवं नृत्य की प्रस्तुति दी।जिसमें ग्राम परसदा के सरपंच सुशीला उकेश मरकाम, चैतराम साहू (वरिष्ठ पंच), होमन लाल ठाकुर (पंच),माखनलाल (पंच), खेमराज विश्वकर्मा (भूतपूर्व सैनिक), कार्यक्रम प्रभारी प्रो.जे.आर. नायक, गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.दीपाली राव , के .साहू सर एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे। शिविर में स्वयंसेवक विश्वजीत बघेल ,राहुल निषाद, डिलेश्वर देशमुख , देवर्षि बेलसर , लोकेश्वर निर्मलकर ,चंद्रेश यादव, विकास साहू ,भोजेंद्र साहू, सिद्धार्थ, लक्ष कुमार साहू, लोकेंद्र कुमार ,शिवेंद्र साहू, डीपनारायण, ओमप्रकाश तारम, एवं स्वयंसेविका कुमारी वंदना यादव ,योगिता निषाद ,नम्रता साहू ,त्रिवेणी राजपूत ,चेतना देवांगन ,खुशाली मनीषा, इत्यादि सिम सेवकों स्वयं सेवकों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम प्रो. जे. आर. नायक एवं गांव के सरपंच के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page