DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चीता आया- खुशियां लाया-परना में चेहरे पर पेंटिंग करवाकर दिया गया संदेश

बालोद। देश में विलुप्त हुए चीता को 70 वर्ष बाद हाल ही में 8 चीता लाया गया है। ताकि पर्यावरण में संतुलन बना रहे। देश में कई पशु पक्षी विलुप्ति के कगार पर है।

जिसका मुख्य कारण घटते जंगल है। आओ हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधा रोपित करेगें और उसका संरक्षण करेगें। इन्ही उद्देश्यों के साथ ग्राम परना ( ब्लाक गुण्डरदेही जिला बालोद) में ग्रीन कमांडो वीरेन्द्र सिंह ने अपने चेहरे पर चीता का पेंटिंग, पेंटर मोहित मार्गिया से बनाया। गांव में बच्चो के साथ रैली निकाली। चीता आया, खुशियां लाया, का नारा बच्चों ने दिया। इस कार्यक्रम में समर्थ, इशिका, रिया, चंद्रसूधा, डियर, टीका राम, अजीत साहू, करण, हिमांशु, एवम ग्रामीण बच्चो ने योगदान दिया।

You cannot copy content of this page