बालोद। डौंडी पुलिस ने चोरी के मामले में एक नाबालिग के अलावा 10 लोगों को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में चोरियों पर त्वरित कार्यवाही एवं आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की गई है।
एक प्रार्थी ने 24 सितम्बर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मैं अपनी खेती किसानी के लिए औराटोला खार खेत में किलोस्कर कंपनी का पांच हॉर्स पावर का मोटर पंप लगाया हूं । इस वर्ष बरसात अधिक होने से मोटर पंप को नाला से निकलाकर खेत मेड में रखा था।
जिसे 22 सितम्बर के शाम 05 बजे देखा था, जो 23 सितम्बर को सुबह करीबन 05.30 बजे खेत देखने गया था, तो मेड पार में रखे पांच हार्स पावर का मोटर पंप नही था, घर आकर पिता को बताया कि मोटर पंप खेत मेड में नही है। जिसे आसपास पता तलाश किया, पता नही चला है। मेरे खेत से लगा अनिल कुमार भैसारा के खेत में भी लगे, किलोस्कर कंपनी का पांच हॉर्स पावर का मोटर पंप भी नही है। कोई अज्ञात चोर द्वारा मेरा किलोस्कर कंपनी का पांच हॉर्स पावर का मोटर पंप पुरानी इस्तेमाली कीमती 5,000 रूपये एवं अनिल कुमार भैसारा का किलोस्कर कंपनी का पांच हॉर्स पावर का मोटर पंप पुरानी इस्तेमाली कीमती 5000 रूपये कुल कीमती 10,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान थाना डौण्डी पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की गई। जिस पर दल्लीराजहरा तथा डौण्डी के कबाड़ी काम करने वाले 11 संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर बारिकी से पूछताछ करने पर पता चला कि सभी कबाड़ी काम करने वाले गांव-गांव में जाकर कबाड़ी खरीदते थे एवं रेकी करते थे। उसी दौरान औंराटोला में खेत मेड़ पर किलोस्कर कंपनी का दो पानी पंप को देखकर सभी आरोपीगण एवं एक बालक ने 22 सितम्बर – को रात्रि में चोरी का प्लान बनाकर राजहरा से पीकप किराये में लेकर सभी रात्रि में चोरी कर दोनों मोटर पंप को दल्लीराजहरा में आरोपी आशीष नेताम के बाड़े में रखकर खरीददार ढुंढ रहे थे। जिन्हे बारिकी से पूछताछ करने पर सभी आरोपीगणों ने अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी यशवंत मण्डावी एवं आशीष नेताम के कब्जे से दो नग किलोस्कर कंपनी का पांच हॉर्स पावर का मोटर पंप जप्त किया गया। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय एवं विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को किशोर न्यायबोर्ड बालोद पेश किया गया।
प्रकरण में चोरी गये माल मशरुका एवं आरोपी पतासाजी में उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र मरई थाना प्रभारी, सउनि डी.एल. रावटे, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, प्र.आर. विष्णु तारम, आर. युगल किशोर लोहले, खिलावन सिन्हा, शमनेश साहू, जशवंत नेताम, जानेश्वर करचाल, संजीव बारले, बिरेन्द्र भुआर्य, सुरेश गावड़े की सराहनीय भूमिका रही।
ये हैं सभी आरोपीगण।
1) यशवंत उर्फ अशु मण्डावी पिता- धर्मेन्द्र मण्डावी उम्र 26 साल पता- वार्ड नं. 06 भण्डारीपारा डौण्डी थाना – डौण्डी
2) आशीष नेताम पिता- पुसऊराम नेताम उम्र 26 वर्ष सा0- वार्ड नं. 22 जे0डी0 आफिस के पीछे दल्लीराजहरा,थाना – दल्लीराजहरा
3) बिरेन्द्र सरमोंगरी पिता- स्व0 सुकालु उर्फ कोलवा उम्र 32 वर्ष पता- वार्ड नं-03 पटेल कालोनी दल्लीराजहरा थाना- दल्लीराजहरा
4) मंगलू नेताम पिता- स्व0 जफ्फार नेताम उम्र 39 वर्ष वार्ड नं-22 मछली मार्केट, दल्लीराजहरा थाना- दल्लीराजहरा
5) धनराज नेताम पिता- बोंड़रा नेताम उम्र 21 वर्ष पता- वार्ड नं-03 पटेल कालोनी दल्लीराजहरा
6) महेश नेताम पिता- स्व0 चमरू नेताम उम्र 22 वर्ष पता वार्ड नं-22 मछली मार्केट, दल्लीराजहरा
7) दीपक वैष्णव पिता- गोपाल वैष्णव उम्र 21 वर्ष पता- वार्ड नं- 05 डिपोपारा डौण्डी
8) रज्जु कुमार कृषाण पिता- रामचंद उम्र 22 वर्ष पता- वार्ड नं- 06 भण्डारीपारा डौण्डी
9) सोहन कुमार कोमा पिता- गोकुलराम कोमा उम्र 19 वर्ष पता- वार्ड नं- 06 भण्डारीपारा डौण्डी
10) लीलाधर नायक पिता- टिल्लुराम नायक उम्र 21 वर्ष पता पता- वार्ड नं- 06 भण्डारीपारा डौण्डी
11) विधि से संघर्षरत अपचारी बालक


