DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवरात्रि पर इस समाजसेवी ने दी बच्चों को स्कूल परिसर में सुगम सड़क की सौगात

बालोद। गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम सिर्राभांठा के रहने वाले समाजसेवी राजेश सिन्हा व उनके भाई खिलावन सिन्हा ने गांव के प्राइमरी स्कूल को सवारने की दिशा में एक और कदम उठाया है।

जहां उन्होंने नवरात्रि के पहले दिन यहां के बच्चों को स्कूल परिसर में सुगम सड़क की सौगात दे दी। तत्काल भूमि पूजन हुआ और कुछ घंटों के भीतर स्कूल परिसर में प्रवेश द्वार से लेकर कक्षा तक जाने के लिए सीसी रोड भी तैयार हो गई।

जिससे बच्चों सहित पलकों में हर्ष का माहौल है। तो शाला परिवार ने भी इसके लिए समाजसेवी का आभार जताया। शाला प्रांगण में बच्चों के लिए सुरक्षित चल कर जाने के लिए करीब एक लाख रुपया खर्च किया। खुद के खर्चे से एक बार फिर प्राथमिक शाला परिसर को सजाने के लिए सुगम सड़क निर्माण कराया गया। यह कार्य को शाला समिति के अध्यक्ष खिलावन सिन्हा जो उनके छोटे भाई हैं, यादराम सिन्हा पूर्व सरपंच, बलराम सिन्हा पंच एवं शाला समिति के सदस्य सभी लोग की मौजूदगी में निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

You cannot copy content of this page