DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम डोटोपार में खेलकूद कार्यक्रम में पहुंची विधायक संगीता

गुरूर। गुरूर ब्लाक के ग्राम डोटोपार में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित खेलकूद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक संगीता सिन्हा पहुंची जहां उन्होंने आयोजन की सराहना की तो वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी आभार जताया जिन्होंने राजीव युवा मितान क्लब के गठन की नई योजना लाई और खेलकूद को बढ़ावा देने का प्रयास किया।

इससे शासन द्वारा बकायदा फंड भी जारी होता है। जिससे गांव में विविध आयोजन करवाए जा सकते हैं। राजीव युवा मितान क्लब के जरिए युवाओं को आगे बढ़ने का एक सुनहरा मौका मिला। इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुराने खेलों के संरक्षण व बढ़ावा के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें भूले बिसरे खेलों का आयोजन होगा। जिसमें हर उम्र के लोग खेल सकेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष तामेश्वर साहू, सभापति जिला पंचायत केदार देवांगन, टोमन साहू, सादिक अली, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस, सरपंच सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page