यहां स्कूल भवन पर कब्जा कर रहने को मजबूर हैं देवार समुदाय के लोग, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के डौंडीलोहारा विधानसभा में भेंट मुलाकात से प्रधानमंत्री आवास के लिए मद परिवर्तन की घोषणा की उम्मीद जगी



अध्यक्ष नगर पंचायत लोकेश्वरी साहू करेंगे सीएम से मांग

डौंडीलोहारा। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ,डॉक्टर शिव डहरिया, जय सिंह अग्रवाल के पत्र और कलेक्टर का राजस्व सचिव को प्रतिवेदन बना है। जिससे आम नागरिकों को आस है कि उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल सकता है। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा 2 वर्षों से देवार समुदाय व अन्य जाति के लोगों को प्रधानमंत्री का आवास दिलाने के लिए संघर्ष और प्रयासरत है। इसका लाभ सीएम भूपेश बघेल से मिलने की उम्मीद बनी है। बालोद जिले के कलेक्टर का प्रतिवेदन मंत्रालय में विचाराधीन है। जिस पर सीएम का आवश्यक कार्यवाही की उम्मीद है। आवास नहीं होने के कारण देवार समुदाय के लोग शासकीय स्कूल में कब्जा करके रहने को मजबूर है। इधर प्रशासन मौन है। देवार समुदाय का व्यस्थापन के लिए रैन बसेरा बनाने की मांग सीएम और जिला प्रशासन से लोकेश्वरी गोपी साहू करेगी। ताकि छात्र हित में स्कूल का संचालन पढ़ाई के रूप में किया जा सके। लोकेश्वरी साहू द्वारा वर्तमान बालोद कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह को भी इस विषय से अवगत कराते हुए पूर्व कलेक्टर जन्मेजय मोहबे का प्रतिवेदन रिमार्क कर भेजने की मांग की गई थी। जिससे सफलता की उम्मीद जगी है। आज भी 22 परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है, उसके बाद भी प्रधानमंत्री आवास के लाभ से नगरवासी वंचित है। वांछित मध्य परिवर्तन किया जाना ही एकमात्र उपाय है। जिसके लिए लोकेश्वरी संघर्ष कर रही। जिसके लिए मुख्यमंत्री से घोषणा करने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल से चट्टान भूमि का मद परिवर्तन की मांग अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू करेंगी
ताकि चट्टान भूमि में 35 वर्षों से काबिज देवार समुदाय और अन्य समाज के लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल सकें।लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा वार्ड क्रमांक 11 और 14 एवं 12 में चट्टान भूमि में काबिज डौंडीलोहारा नगर पंचायत के नागरिकों के हित में लेते हुए कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया, नगरी प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और प्रशासन के मुखिया तहसीलदार, एसडीएम डौंडीलोहारा कलेक्टर बालोद को पत्र लिखकर श्रीमती साहू ने वार्ड क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 14 वार्ड क्रमांक 12 में निवासरत शासकीय चट्टान भूमि में काबिज नागरिकों के हित में निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री आवास विहीन नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ देने के लिए चट्टान भूमि को नजूल भूमि घोषित कर नगर पंचायत वासियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिए जाने की मांग लोकेश्वरी साहू द्वारा की गई थी। इस परिपेक्ष्य में महिला बाल विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व तीनों कैबिनेट के मंत्री ने बालोद जिले के कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। फिर भी जिले के तत्कालीन कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने राजस्व सचिव छत्तीसगढ़ शासन को नगर पंचायत अध्यक्ष के पत्र ,तीनों कैबिनेट मंत्री के पत्र को आधार बनाते हुए और तहसीलदार एसडीएम के प्रतिवेदन पश्चात नगर पंचायत डौंडीलोहारा के चट्टान भूमि का मध्य परिवर्तन के लिए मार्गदर्शन हेतु प्रशासन द्वारा पत्र प्रेषित की गई। जोकि आज की स्थिति में राजस्व सचिव के पास आज पर्यंत विचाराधीन है। जिस पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। इसको ध्यान में रखते हुए लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने बालोद जिले के प्रवास पर मालीघोरी दल्ली राजहरा में जाकर मद परिवर्तन की मांग भूपेश बघेल से पुरजोर तरीके से करेंगे ।ताकि नगर वासियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाई जा सके।

You cannot copy content of this page