DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोटरसाइकिल चुराने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, दो पकड़ाए, दो की तलाश जारी

थाना अर्जुंदा एवं साइबर सेल की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

बालोद। अर्जुंदा पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने वाले गिरोह को पकड़ा है। वैसे तो गिरोह में चार आरोपी शामिल है। जिसमें दो पकड़े गए हैं। दो की पहचान हो गई है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। ये बालोद सहित अन्य जिले से बाइक चुराते थे। अर्जुंदा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। जिन्हें पूछताछ करने पर गिरोह का खुलासा हुआ। एसपी जितेंद्र कुमार यादव व एएसपी हरीश राठौर के निर्देश एवं सोनसाय मौर्य उप पुलिस अधीक्षक बालोद एवं राजेश बागडे उप पुलिस अधीक्षक बालोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अर्जुंदा उपनिरीक्षक शिशिर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक कमलेश रावते, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, बनवाली साहू, लेख राम मारकंडे व साइबर सेल प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम, आरक्षक योगेश सिन्हा, राहुल मनहरे, विवेक शाही के द्वारा उक्त मामले का पर्दाफाश किया गया। दरअसल में शराब दुकान अर्जुन्दा के सामने से चोरी हुए मोटरसायकल की पतासाजी के दौरान दो संदेही डूलेश्वर ठाकुर व महेश ठाकुर मिलें थे। जिनसे कड़ाई से पूछताछ किया गया। जो मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किए तथा घटना में अन्य दो व्यक्ति रुद्र ठाकुर व अमन का होना बताएं। सभी ने भिलाई मरोदा आदि क्षेत्र से घटना के पूर्व दो मोटरसाइकिल की चोरी कर बिक्री करने हेतु छिपा कर रखना बताएं। जिसे डुलेश्वर व महेश ठाकुर से जप्त कर अन्य दो आरोपी रुद्र ठाकुर रूद्र व अमन के पतासाजी की जा रही है। शराब दुकान के पास चोरी हुए मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

बालोद जिले की ये बड़ी खबरें भी पढ़ें

You cannot copy content of this page