बालोद। अंततः बालोद जिले में होने वाले भेंट मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है। इससे अब असमंजस व इंतजार की बातें खत्म हो जाएगी और पुख्ता हो गई है कि मुख्यमंत्री बालोद जिले में कहां-कहां और कब आएंगे। हम आपको इसकी विस्तृत जानकारी सर्वप्रथम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री बालोद जिले में 18 से 20 सितंबर तक रहेंगे। 18 सितंबर को रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर सबसे पहले उनका आगमन गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम बेलौदी में होगा। इसके बाद वे डौंडीलोहारा ब्लॉक के जेवरतला पहुंचेंगे। फिर उनका रात्रि विश्राम गुंडरदेही के रेस्ट हाउस में होगा। फिर वे 19 सितंबर को गुंडरदेही से प्रस्थान कर दूधली मालीघोरी (डौंडी लोहारा ब्लॉक) पहुंचेंगे। यहां से कुसुमकसा में जाएंगे। फिर दल्लीराजहरा विश्राम गृह में रात रुकेंगे। अगले दिन 20 सितंबर को वे दल्ली राजहरा से प्रस्थान कर गुरुर पहुंचेंगे। फिर वहां से जगन्नाथपुर (विकासखंड बालोद) आएंगे। फिर रात्रि में बालोद के विश्राम गृह में रुक कर 21 सितंबर को सुबह रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। पहले से ही उनके प्रस्तावित जगहों पर शासन प्रशासन उनके आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। अब रूट (फॉलो) चार्ट जारी होने के बाद तैयारी में और तेजी देखने को मिलेगी।
संबंधित खबर
