DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वर्दी पर लगा दाग- महामाया थाने में पदस्थ सहायक आरक्षक छेड़खानी के आरोप में गया जेल, एसपी ने किया निलंबित

बालोद। जिले के महामाया थाना में पदस्थ गोपनीय सैनिक सहायक आरक्षक रमेश यादव को डौंडीलोहारा पुलिस ने एक महिला से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर शुक्रवार को रिमांड पर जेल भेजा। आरोप है कि वह थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला के घर रात में घुस गया था। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे रात भर अपनी निगरानी में रखा रहा। सुबह पुलिस के हवाले किया गया। जहां तनाव की स्थिति रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को थाने ले गए। इधर मामले में एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी सहायक आरक्षक को निलंबित कर दिया है । आरोपी की मूल पदस्थापना महामाया थाना थी। जो दल्ली राजहरा थाने में अटैच में काम कर रहे थे। उक्त सहायक आरक्षक के खिलाफ जमकर आक्रोश देखा गया। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं आरोपी रमेश यादव पिता विश्वनाथ यादव उम्र 41 वर्ष निवासी दल्ली राजहरा को धारा 452 ,354 भा द वि के तहत गिरफ्तार डौंडीलोहारा पुलिस ने जेल भेजा।

बालोद जिले की ये खबरें भी पढ़े एक क्लिक पर

You cannot copy content of this page