DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुनमुन सिन्हा हुई राज्य स्तरीय शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण से सम्मानित, मिला बेस्ट एक्टिविटी टीचर अवार्ड

डौंडीलोहारा। शासकीय प्राथमिक शाला गैंजी विकासखंड डौंडीलोहारा में पदस्थ सहायक शिक्षिका मुनमुन सिन्हा को नावेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन के तत्वाधान दुर्ग के गोंडवाना भवन में दुर्ग विधानसभा चेयरमैन स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन छत्तीसगढ़ व विधायक अरुण वोरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण सम्मान समारोह में बेस्ट एक्टिविटी टीचर का अवार्ड मिला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में शिशिर कना भट्टाचार्य पूर्व डाइट प्राचार्य दुर्ग , हंसा शुक्ला प्राचार्य शंकराचार्य महाविद्यालय हुडको, कीर्तन शुक्ला व्याख्याता हाई स्कूल गोरमाटी कबीरधाम थे। यह अवार्ड मुनमुन सिन्हा को शाला में तथा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि श्रीमती सिन्हा सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं शाला उपयोगी प्रशिक्षण जैसे सामुदायिक सहभागिता के लिए शाला प्रबंधन समिति प्रशिक्षण, शाला एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण, बच्चों में लर्निंग लौस के लिए 100 दिन एफएलएन के तहत एक्टिविटी मेकिंग प्रोजेक्ट में मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं देती आ रही है। इसके पहले भी उन्हें राज्य स्तरीय कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें नारी शक्ति प्रतिभा रत्न पुरस्कार 2021, नारी शक्ति प्रतिभा रत्न पुरस्कार 2022, बेस्ट म्यूजिक टीचर अवार्ड, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान आदि प्रमुख है। मुनमुन सिन्हा ने कहा कि नावेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन के संयोजक एवं स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल बालोद के प्राचार्य अरुण कुमार साहू की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। जिसमे वे शिक्षक जो कि शालाओं में शिक्षण कार्य के अलावा अलग-अलग विधाओं में पारंगत है उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच प्रदान करती है तथा प्रतिभावान और ऊर्जावान शिक्षकों को सम्मान प्रदान करती है, जिससे उन्हें आगे और अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। मुनमुन सिन्हा ने नावेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन के संयोजक अरुण कुमार साहू तथा समस्त फाउंडर मेंबर्स का आभार प्रकट किया। मुनमुन सिन्हा को मिले इस अवार्ड के लिए उन्हें शाला परिवार, रिश्तेदारों एवं इष्ट मित्रों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

You cannot copy content of this page