DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हर्राठेमा के बच्चों ने बनाया स्वच्छता का प्रतीक, हाथ धुलाई का हुआ कार्यक्रम

बालोद। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हर्राठेमा में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छता प्रभारी रेणुका यादव ने बच्चों को हाथ धोने के तरीके बताते हुए कहा कि गंदगी या अन्य हानिकारक अवांछित पदार्थों को हटाने के लिए साबुन और पानी से हाथ को अच्छी तरह से धोना चाहिए ,जिससे हम स्वस्थ रह सके। तत्पश्चात हाथ धुलाई का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। शिक्षक सीएल कलिहारी ने बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन की एक अनिवार्य पहलू है। स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। महात्मा गांधी ने कहा था कि ” स्वच्छता ही सेवा है।” हमें व्यक्तिगत व आसपास की सफाई अवश्य ही करनी चाहिए। अंत में शिक्षक मीनेंद्र चंद्राकर ने सभी बच्चों द्वारा स्वच्छ भारत का प्रतीक बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किए। इस संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षिका खेमिन भंडारी, लता ठाकुर पिल्ले, शोभित पटेल व प्रयागराज ठाकुर आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किए।

You cannot copy content of this page