जबलपुर के साथी के साथ मिल दुर्ग के निगरानीशुदा बदमाश ने चुराई थी गुंडरदेही से बोलेरो, हुआ गिरफ्तार



मुख्य आरोपी शैलेन्द्र सिंह सागर के विरुद्ध थाना मोहन नगर दुर्ग में चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या जैसे 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में हुई बोलेरो चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामला सुलझाया। एक चोर को गिरफ्तार किया जो कि दुर्ग जिले का निगरानीशुदा बदमाश भी निकला। इसके खिलाफ दुर्ग जिले में हत्या, चोरी सहित विभिन्न मामले पहले से दर्ज थे।पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, एएसपी हरीश राठौर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य ,उप पूलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण मे एवं निरीक्षक राकेश ठाकुर प्रभारी गुंडरदेही उपनिरीक्षक शिशिर पाण्डेय थाना प्रभारी अर्जुन्दा, उपनिरीक्षक यामन कूमार देवांगन, थाना प्रभारी रनचिरई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही के दर्ज चोरी केस के आरोपी को पकडने मे सफलता मिली। आरोपी पता तलाश के दौरान घटना स्थल गुंडरदेही दुर्ग तक लगभग 200 सीसीटीव्ही कैमरों की जांच की गई। प्रार्थी धरमचंद जैन पिता हिरालाल जैन उम्र 53 साल निवासी वार्ड नंबर 11 देना बैंक के सामने गुण्डरदेही जिला बालोद जो अपने बोलेरो को 5 सितम्बर को रात्रि 07:45 बजे से 06 सितम्बर के 6 बजे के मध्य अपने झिलमिल ज्वेलर्स गुण्डरदेही के सामने रखा था। जिसे अज्ञात्त चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्र अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। जिसके आधार पर संदेही शैलन्द्र सिंह सागर पिता अवत्तार सिंह उम्र 52 साल निवासी गुरूनानक नगर स्टेशन वार्ड दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) को घेराबंदी कर दुर्ग से पकडा गया। शैलेंद्र सागर से पुछताछ किया गया। जिन्होंने घटना दिनांक को अपने साथी देवेन्द्र लोधी निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश के साथ अपने वाहन मारुती एक्सप्रेसो में गुण्डरदेही आकर चोरी करना बताये व प्रार्थी के बोलेरो प्लस वाहन को अपने साथी आरोपी देवेन्द्र लोधी को ले जाना बताये है। प्रकरण के आरोपी शैलेन्द्र सिंह से घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूती एक्सप्रेसो कमांक सीजी 07 सीडी 3288 को जप्त किया गया। चोरी की गई वाहन बोलेरो प्लस कमांक सीजी 07 एम 9417 को रेलवे स्टेशन दुर्ग के रिजर्वेशन काउंटर के पीछे रेलवे कॉलोनी दुर्ग से लावारिस हालात में जब्त किया गया। प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के आरापी को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक शिशिर पांडे थाना प्रभारी अर्जुन्दा, उपनिरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी रनचिरई, सउनि अरविंद साहू थाना गुण्डरदेही, प्रआर. भुनेश्वर मरकाम सायबर सेल बालोद, आर. संदीप यादव, आर. पुरन देवांगन, आर. मिथलेश यादव सायबर सेल बालोद, आर. दमन वर्मा थाना गुण्डरदेही का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page