DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा के छात्र शैख़ आलमीन का 22वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, जुड़ो खेल में कांस्य पदक

दल्लीराजहरा। स्कूल शिक्षा विभाग, जिला-दुर्ग द्वारा आयोजित 22वी राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसुमकसा के छात्र शैख़ आलमीन ने 17 वर्ष आयु वर्ग (भार वर्ग – 60केजी), जुड़ो में कांस्य पदक प्राप्त कर जिला एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया ।

यह प्रतियोगिता 3 से 6 सितम्बर तक दुर्ग में आयोजित की गई थी । शैख़ आलमीन के इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य तृनाभ मिश्रा, वरिष्ठ व्याख्याता मर्सी जॉर्ज, गीता गुप्ता, राजेन्द्र आवडे, मांडवी मिश्रा, टी. एस. पारकर, लक्ष्मण गुरूंग (व्यायाम शिक्षक) सहित पूरे विद्यालय परिवार की समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आलमीन एवं चयनित राज्य और संभाग स्तरीय के सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उनको शुभकामनाये दी । कुसुमकसा विद्यालय के खेल प्रशिक्षक लक्ष्मण गुरूंग ने बताया हमारे छात्र – छात्राये ने इस सत्र विभिन्न खेलों में हिस्सा लिए और विकासखंड स्तर से जिला स्तर संभागीय स्तर और राज्य स्तर में उनका काफी बेहतर प्रदर्शन रहा, इसके परिणाम स्वरूप कई खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल के लिए हुआ है।

You cannot copy content of this page