बालोद। गणेश विसर्जन सहित अन्य पर्वों में शांति बनाए रखने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने निगरानीशुदा गुंडे बदमाशों को थाने बुलाकर चेतावनी दी और उन्हें किसी तरह के हुड़दंग न करने समझाया। उन्हें हिदायत दी गई है कि अगर इस बार भी गलती की तो सलाखों के पीछे जाना होगा। पहले से ही उन्हें चेता दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। तो वहीं ऐसे गुंडे बदमाशों की तस्वीर भी पुलिस ने बकायदा सार्वजनिक भी कर दी है। ताकि लोगों की नजर भी इन पर रहे। गणेश विसर्जन हेतु पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों को जिले में सुरक्षा शांति व्यवस्था कायम रखने महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। जिले के समस्त थाना प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्रों के गुंडे/माफी निगरानी बदमाश को थाना तलब कर पूर्व बदमाशी प्रवृति से दूर रहने, भीड़ और अपराधी असामाजिक तत्वों में संलिप्त न होने आवश्यक निर्देश दिए गए।
आदतन व निगरानी बदमाशों को नियंत्रित रखने समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। गणेशोत्सव व आगामी विसर्जन रैलियों को ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारियों के नेतृत्व में जिले के गुंडे/निगरानी माफी बदमाशों को सूचित कर थाना बुलाकर सभी को पूर्व बदमाशी प्रवृति से दूर रहने, भीड़ अपराधिक असामजिक तत्वों में संलिप्त न होने, व आदतन निगरानी बदमाशों को नियंत्रित रखने वैधानिक कार्यवाही की गई। जिन बदमाशों का स्वास्थ्य खराब था उन्हें थाना प्रभारियाें के द्वारा स्टाफ घर भेजकर आवश्यक समझाइश दी गई व पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि गणेशोत्सव आयोजक समितियों की थाना स्तर पर शांति समिति बैठक आयोजित कर गणेशोत्सव व विसर्जन के दौरान शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने 19 बिंदुओं का कड़ाई से पालन करने निर्देशित किए गए।
निगरानीशुदा गुंडे बदमाशों को थाने बुलाकर पुलिस ने चेताया, गणेश विसर्जन में खलल डाले तो ठीक नहीं होगा,,,,,,
