DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मांगों पर मुखर हुई तीज की ये मेहंदी, देखिए खबर क्या है इसमें खास

मायके में ना ससुराल में, तीजा उपवास हड़ताल में, मेहंदी सजाकर महिलाएं डटी आंदोलन में

बालोद में तीजा न जाकर हडताल में बैठी महिलाए

बालोद। यह हथेली पर मेहंदी सजी तस्वीर बालोद जिले के उन महिलाओं की है। जो तीजा में मायके जाना छोड़ कर हड़ताल के पंडाल पर डटी हुई है। और अपनी मांगों पर अड़ी हुई है। इस मेहंदी पर भी बकायदा नारे लिखते हुए महिलाओं ने अपनी मांग से संबंधित आवाज उठाने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा डीए एचआरए की जंग, बढ़ाए कदम, दिखाए कर्मचारी एकता का दम। मायके में ना ससुराल में, तीजा उपवास हड़ताल में। डीए एचआरए मांग नहीं हमारा अधिकार है, जो हम लेकर रहेंगे, कर्मचारी एकता जिंदाबाद। इस तरह के स्लोगन लिखते हुए महिलाओं ने हथेली पर मेहंदी सजाई और दूसरे दिन के दिन मायके गई ना ससुराल गई, हड़ताल के पंडाल में पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुई।

You cannot copy content of this page