युवा कांग्रेस ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन , किसान श्रमिक सम्मान दिवस पर मजदूरों से कटवाया केक, गमछा किया भेंट



बालोद। जिला युवा कांग्रेस के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर किसान श्रमिक सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान गांव में जाकर मजदूरों व किसानों से मिलकर उनका हालचाल जाना गया। उन्हें गमछा भेंट किया गया तो वही मुख्यमंत्री के जन्मदिन के नाम का केक मजदूर दीदियों से कटवाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को यादगार बनाने यह पहल हुई।

बालोद जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसान श्रमिक सम्मान दिवस के रूप में मनाते हुए बालोद एवं मुल्लेगुडा के किसानो को गमछा और फूल देकर सम्मानित किया । जिसमें विनोद टावरी, संदीप साहू, देवेन्द्र साहू, राहुल निषाद, दीपक पाल, आदि ने मिष्ठान वितरण भी किया। इस अवसर पर मजदूर दाई दीदीयों ने जन्मदिन का केक भी काटा. किसानों और श्रमिकों ने राजीव गांधी न्याय योजना सहित सभी जनहितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page