DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, एक आरोपित नाबालिग भी निकला

बालोद/ डौंडी। डौंडी पुलिस ने एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा। मामले में एक और नाबालिग भी शामिल था। जिसे सुधार गृह भेजा गया। पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त के दोपहर करीब 1.30 बजे एक प्रार्थी की नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही युवक द्वारा जबरदस्ती घर अंदर घूसकर बेईज्जती करने के नियत से हाथ को पकड़ने और प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डौण्डी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण के आरोपित अमन तारम पिता संत राम तारम उम्र – 20 वर्ष थाना – डौंडी को गिरफ्तार कर सत्र न्यायालय बालोद के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। केस में एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया।

You cannot copy content of this page