DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बी जामगांव में विधायक ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण

बालोद| बालोद विधानसभा क्षेत्र के बालोद ब्लाक के ग्राम पंचायत बी जामगांव में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में संगीता सिन्हा विधायक बालोद शामिल हुई.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति धनेश्वरी नरेंद्र सिन्हा ने की. विधायक ने सवर्प्रथम सरस्वती माँ की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की. इस दौरान सीसी रोड एवं पक्का नाली निर्माण का भूमि पूजन सहित सरस्वती चौक कला मंच बालक पूर्व माध्यमिक शाला गेट निर्माण एवं कन्या पूर्व माध्यमिक शाला के निर्माण का लोकार्पण किया गया. इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष जमील बख्श, महामंत्री रोहित सागर, ऐनु राम साहू ,धर्मेंद्र रामटेके, सरपंच पुष्पा दिनेश देवांगन, पंचगन एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page