DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

21वीं सदी के भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी :- कुंवरसिंह

देवरीबंगला| संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 20 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया। राजीव गांधी को याद करते हुए संसदीय सचिव ने कहा कि राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृृष्टा थे, उन्होंने अपने कार्यों से 21 वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखी। संसदीय सचिव ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उन्होंने देश में पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कम्प्यूटर और सूचना क्रांति की नींव रखी जिसके जरिए शासकीय काम-काज में पारदर्शिता और ई-प्रशासन के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित हुई। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी का यह दृष्टिकोण था कि ‘भारत में गरीबी उन्मूलन तथा आत्मनिर्भर भारत’ निर्माण के लक्ष्य की प्राप्ति किसानों की आर्थिक दशा में सुधार के बिना संभव नहीं है। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए प्रदेश सरकार ने गरीबों, किसानों, आदिवासियों सहित सभी वर्गों के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाएं शुरु की हैं। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरु की गयी है। इस योजना के माध्यम से अब तक राज्य के किसानों को 12 हजार 920 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में डाली गई है। जिला काग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष केजूराम सोनबोईर ने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचल के भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक मदद देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण अंचल के ऐसे परिवारों को 7000 रूपए प्रतिवर्ष दिए जा रहे हैं, जिनके पास खेती की जमीन नहीं है और वे मनरेगा, कृषि मजदूरी या पौनी-पसारी से जुड़े है। राज्य सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए साल दर साल समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, कर्जमाफी, सिंचाई कर की माफी जैसे कदम उठाए हैं। जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि राज्य सरकार गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दे रही है। ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सुराजी गांव योजना शुरू की है। ग्राम पंचायत मारीबंगला के हाल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी द्वारा आयोजित राजीव गांधी जयंती के अवसर पर मंडी सदस्य भूपेश नायक, महामंत्री संजीव चौधरी, सुमन सोनबोईर, दुर्गा ठाकुर, इंदरचंद बाफना, माधव ठाकुर, गेंदलाल मालेकर, बरसनलाल निषाद, जीवन कश्यप, इंदरमन देशमुख, प्रकाश देवांगन, ढाल ठाकुर, मुरली मंडावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page