DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सनौद के रहने वाले टीआई जितेंद्र साहू को मिलेगा बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पदक, मुख्यमंत्री करेंगे रायपुर में सम्मानित, पढ़िए उनकी कहानी

2018 में 8 नक्सलियों को मार गिराने की बहादुरी के लिए दिया जा रहा है ये ईनाम

बालोद। गुरुर ब्लॉक के ग्राम सनौद के रहने वाले थाना प्रभारी जितेंद्र साहू को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करेंगे। वर्तमान में वे फरसपाल जिला दंतेवाड़ा थाने में निरीक्षक के तौर पर पदस्थ हैं। यह सम्मान उन्हें 2018 में चलाए गए नक्सल ऑपरेशन की बहादुरी के लिए दिया जा रहा है। जिसमें उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर 8 नक्सलियों को मार गिराया था। कई साल से जितेंद्र साहू नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी कर रहे हैं। जितेंद्र कंवर चौकी के सनौद गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता सनक राम साहू व माता पेमिन सहित अन्य लोग गांव में रहते हैं। अपनी पत्नी खुशबू के साथ ड्यूटी क्षेत्र में रहते हैं। पिछले 6 साल से वे दंतेवाड़ा में कार्यरत हैं। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा सनौद हाई स्कूल में की और कॉलेज धमतरी से किया है। जिसके बाद उन्होंने मेहनत और लगन से आगे बढ़ते हुए सब इंस्पेक्टर पर चयनित हुए और आज इस मुकाम पर है कि अपनी बहादुरी के चलते उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। 2013 से वे पुलिस सेवा में है।

उनकी पत्नी खुशबू भिलाई में रहती हैं। जो गृहणी है। तो वही उनका एक बेटा अंबिकापुर सैनिक स्कूल में नौवीं कक्षा में है। जिनका नाम आयुष है। और एक बेटा वैदिक भिलाई में पढ़ाई करता है। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए जाने की सूचना के बाद उनके गृह ग्राम सनौद में भी खुशी का माहौल है।

You cannot copy content of this page